सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand News Student Dies by Suicide After NEET Cancellation Family Alleges Exam Stress

Suicide: नीट परीक्षा रद्द होने का सदमा, झारखंड की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान; मां-बाप की इकलौती थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/कोडरमा Published by: Sabahat Husain Updated Mon, 01 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के कोडरमा में 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद वह तनाव में थी। छात्रा दोबारा परीक्षा को लेकर चिंतित थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jharkhand News Student Dies by Suicide After NEET Cancellation Family Alleges Exam Stress
खुदकुशी से पहले किशोरी की प्रेमी से हुई थी चैटिंग
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के कोडरमा जिले में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवार का दावा है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी रद्द होने के बाद वह काफी तनाव में थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार रात तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में हुई।

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय छात्रा अपने कमरे में अकेली थी। रात में जब परिवार ने उसे खाने के लिए बुलाया तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो छात्रा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उसने 3 मई को नीट-यूजी परीक्षा दी थी और उसे अपने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद वह काफी परेशान रहने लगी थी। उसे डर था कि दोबारा होने वाली परीक्षा पहले से ज्यादा कठिन हो सकती है। पिता ने बताया कि हमने कई बार उसे समझाया था। वह फिर से तैयारी में जुट गई थी और नियमित रूप से ऑनलाइन टेस्ट भी दे रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर अंडा फेंकने की घटना ‘नाटक’ जैसी लगी, बाबूलाल मरांडी बोले; बंगाल सीएम की तारीफ की

उन्होंने बताया कि रविवार शाम भी वह ऑनलाइन टेस्ट दे रही थी। रात में जब खाने के लिए बुलाया गया और कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार को चिंता हुई। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव मिला। परिवार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। मृतक छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। गौरतलब है कि 12 मई को पेपर लीक के आरोपों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को रद्द कर दिया था। इसकी दोबारा परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है। मामले की जांच कर रही सीबीआई अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed