{"_id":"699dc3a18920782f8106458e","slug":"chatra-air-ambulance-crash-seven-dead-technical-weather-investigation-jharkhand-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: तूफान या तकनीकी चूक? एयर एंबुलेंस हादसे में जांच जारी, रांची हवाई अड्डे के निदेशक ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: तूफान या तकनीकी चूक? एयर एंबुलेंस हादसे में जांच जारी, रांची हवाई अड्डे के निदेशक ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे खराब मौसम और अन्य तकनीकी कारणों की संभावना जताई जा रही है।
सात लोगों की जान लेने वाले चतरा हादसे में जांच जारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में सोमवार शाम हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की मौत के बाद अधिकारियों ने इसकी वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। हादसे में दो पायलट सहित सभी सात लोग मारे गए। घटना की मुख्य वजहों में खराब मौसम शामिल हो सकती है, लेकिन सटीक कारण केवल विस्तृत जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
रांची हवाई अड्डे के निदेशक ने जारी किया बयान
रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि खराब मौसम भी इस हादसे की वजह हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सोमवार शाम को बिजली गिरने और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की थी। रांची मौसम केंद्र के प्रमुख बाबुराज पी पी ने कहा कि हमारी भविष्यवाणी के अनुसार, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो सहित राज्य के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बिजली गिरने और तूफान की स्थिति रही। हालांकि, एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने के समय रांची में कोई मौसम चेतावनी नहीं थी।
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
बीचक्राफ्ट सी90 एयर एंबुलेंस, जो रांची से दिल्ली के लिए जा रही थी, सोमवार शाम सिमरिया ब्लॉक के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रांची हवाई अड्डे के निदेशक ने बताया कि विमान का नियंत्रण कोलकाता विभाग को सौंप दिया गया था। विमान उनका राडार पर दिखाई दे रहा था, लेकिन करीब 7.30 बजे अचानक रडार से गायब हो गया।
तूफान के कारण हुई दुर्घटना!
चतरा के उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि विमान दुर्घटना संभवतः तूफान के कारण हुई है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दुर्घटना के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि से मामला विमान सुरक्षा नियमों, उड़ान संचालन प्रक्रियाओं और एयरवर्थनेस प्रमाण पत्र से जुड़ा प्रतीत होता है। दुर्घटना स्थल पर विशेषज्ञों की टीम पहुंच रही है। ब्लैक बॉक्स (उड़ान डेटा रिकार्डर और कॉकपिट वॉयस रिकार्डर) बरामद कर तकनीकी खराबी, मौसम, एटीसी संवाद और रखरखाव रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।
Trending Videos