सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Air Ambulance Cash Redbird Airways' Beechcraft C90 did not have black box

Jharkhand Air Ambulance Cash: रेडबर्ड एयरवेज के बीचक्राफ्ट में नहीं था ब्लैक बॉक्स, घटनास्थल पहुंची AAIB टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand Air Ambulance Cash: रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के बीचक्राफ्ट C90 विमान हादसे में 7 लोगों की मौत के बाद जांच जारी है। अब तक की जांच में एक बात सामने आई है कि कम टेकऑफ वजन के कारण इस विमान में ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था। 
 

Jharkhand Air Ambulance Cash  Redbird Airways' Beechcraft C90 did not have black box
हादसे का शिकार विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक विमान हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह विमान  रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का  बीचक्राफ्ट C90 (पंजीकरण VT-AJV) था, जो रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इवैक्यूएशन उड़ान पर था।

Trending Videos


इन विमानों को FDR की जरूरत नहीं
सूत्रों के अनुसार, विमान में ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था क्योंकि इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 5,700 किलोग्राम से कम है। नागरिक उड्डयन नियमों के तहत इस श्रेणी के विमानों में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) अनिवार्य नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान ने रांची से भरा था उड़ान
विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में इसका रडार और संचार संपर्क टूट गया। इसके कुछ समय बाद यह सिमरिया ब्लॉक के कसारिया पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची टीम
हादसे के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच अधिकारियों ने मलबे से महत्वपूर्ण साक्ष्य और दस्तावेज एकत्र किए।

ये भी पढ़ें:  झारखंड विधानसभा में बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस, जानें किसने क्या कहा?

'2-3 सेकंड के भीतर जमीन पर गिर गया था विमान'
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी शुभम खंडेलवाल के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विमान अचानक संतुलन खो बैठा और 2-3 सेकंड के भीतर जमीन पर गिर गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। ब्लैक बॉक्स न होने के कारण जांच एजेंसियां मलबे, तकनीकी रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed