{"_id":"69c8917b2237568ae204925f","slug":"cm-hemant-soren-jumps-into-election-campaign-in-assam-lists-achievements-of-his-government-attacks-bjp-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4102964-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- असम में झारखंड मॉडल लागू करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- असम में झारखंड मॉडल लागू करने की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi: असम में चुनाव प्रचार के दौरान हेमंत सोरेन ने आदिवासी अधिकार, शिक्षा और चाय बागान मजदूरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और झारखंड मॉडल को लागू करने की वकालत की।
असम में चुनाव प्रचार करते झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन
विस्तार
असम में धुआंधार चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए झारखंड सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। कोकराझार जिले के गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में उन्होंने फ्रेडरिक्सन हांसदा के समर्थन में जनता को संबोधित किया।
Trending Videos
'यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि अधिकारों की लड़ाई'
सोरेन ने अपने भाषण में आदिवासी समाज की ऐतिहासिक वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से चुनावी प्रलोभनों से सावधान रहने और शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की, जिसे उन्होंने सबसे बड़ी ताकत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'चाय बागान के मजदूरों को नहीं मिला उनका हक'
चाय बागान मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इनका देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय लोगों को पैसे का लालच दिया जाता है, लेकिन बाद में उनका शोषण होता है।
ये भी पढ़ें: खूंटी में कई लोग घायल; इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील
'आदिवासी छात्रों की उच्च शिक्षा का खर्चा उठा रही झारखंड सरकार'
शिक्षा के मुद्दे पर झारखंड मॉडल का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा कि वहां सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है और बड़ी संख्या में छात्र प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी छात्रों की उच्च शिक्षा का खर्च झारखंड सरकार उठा रही है और ऐसी व्यवस्था असम में भी लागू होनी चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हैं और जनता को केवल मीठे वादों से भ्रमित करते हैं। सोरेन ने कहा कि उनका उद्देश्य सच्चाई को सामने रखना और आने वाली पीढ़ी को शिक्षित व सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन