सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   khunti-murhu-ram-navami-clash-stone-pelting-section-144-jharkhand-news

झारखंड में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प: खूंटी में कई लोग घायल; इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/ खूंटी Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

खूंटी के मुरहू में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। तनाव बढ़ने पर प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

khunti-murhu-ram-navami-clash-stone-pelting-section-144-jharkhand-news
दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाजी के बाद पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान खूंटी जिले के मुरहू में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। दोनों समुदायों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मुरहू में जबरदस्त तनाव का माहौल बन गया। यह घटना मुरहू की मुस्लिम बस्ती में हुई है।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान जब शोभायात्रा मुरहू की मुस्लिम बस्ती से गुजर रही थी, तभी अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से शोभायात्रा पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को पत्थर लगने से चोटें आईं और वे घायल हो गए। रातभर मुस्लिम बस्ती में तनाव का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने मुरहू बाजार को बंद करवाया
दूसरे दिन घटना के विरोध में कई हिंदू संगठनों ने मुरहू बाजार को बंद करवाया। वहीं, शनिवार को खूंटी से मुरहू पहुंचे बजरंग दल के नेता प्रियंक भगत और अन्य लोगों पर भी मुस्लिम पक्ष द्वारा हमला कर दिया गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई।


ये भी पढ़ें- BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

जिला मुख्यालय से पुलिस घंटों बाद क्यों पहुंची?
प्रियंक भगत ने कहा कि “मेरी तो जान चली जाती। मुझ पर लोग टूट पड़े थे। वे लोग कह रहे थे कि प्रियंक भगत को मार डालो। यहां पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं थी। वहां एक समुदाय के लोग लगातार पथराव करते रहे, लेकिन जिला मुख्यालय से पुलिस घंटों बाद पहुंची। यह पुलिस प्रशासन की लापरवाही है।”

वहीं, मुरहू बाजार में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम दीपेश कुमारी, डीएसपी सहित खूंटी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत करने का प्रयास किया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद मुरहू में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed