सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Multiple simultaneous raids in the capital Ranchi major police crackdown on drugs causing panic

Ranchi News: राजधानी रांची में एक साथ कई बार में रेड, ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: रांची में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कई बारों में एक साथ छापेमारी कर ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की, जहां हाई-प्रोफाइल लोगों और युवाओं की संलिप्तता के संकेत मिले।

Multiple simultaneous raids in the capital Ranchi major police crackdown on drugs causing panic
रेड करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई बार में रेड किया। यह रेड बीती रात हुई। एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Trending Videos


चोरी-छिपे चल रहा था ड्रग्स का गोरखधंधा
सूचना मिली थी कि शहर के नामी बारों में चोरी-छिपे ड्रग्स का गोरखधंधा चल रहा है। बाहर से मंगाकर युवाओं, खासकर युवक-युवतियों को नशे का जहर बेचा जा रहा है। इसी गंभीर सूचना के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया और फिर एक साथ कई बारों पर धावा बोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आते ही मची भगदड़
रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स में जैसे ही पुलिस की एंट्री हुई, अंदर मौजूद सैकड़ों लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद हर शख्स की तलाशी ली और देर रात तक पूरे बार की सघन जांच की गई।


ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर जमकर बरसे CM हेमंत सोरेन, बोले- असम में झारखंड मॉडल लागू करने की जरूरत

रईसजादे पहुंचे थे ड्रग्स खरीदने
जानकारी के अनुसार पुलिस को ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क के सुराग मिले हैं। इस रेड के दौरान पुलिस को बार के अंदर रईसजादे भी मिले, जिनसे भी सघन पूछताछ की गई। जानकारी मिली थी कि हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ रईसजादे ड्रग्स खरीदने पहुंचे थे। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed