सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Politics Key Meeting Between Hemant Soren and Bhupesh Baghel Hints at Alliance Unity

Jharkhand: राज्यसभा सीटों पर खींचतान के बीच हेमंत-भूपेश की अहम मुलाकात, महागठबंधन में सुलह के संकेत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षकों भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बैठक के बाद कांग्रेस ने कहा कि महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और झामुमो-कांग्रेस मिलकर दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए तैयार हैं।

Jharkhand Politics Key Meeting Between Hemant Soren and Bhupesh Baghel Hints at Alliance Unity
सीएम हेमंत सोरेन से कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने मुलाकात किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच शनिवार को कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा इस बैठक में शामिल हुए। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा के बाद झामुमो द्वारा दोनों सीटों पर दावा ठोकने से गठबंधन के भीतर खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐसे में इस बैठक को महागठबंधन में समन्वय स्थापित करने और संभावित नाराजगी दूर करने की अहम पहल माना जा रहा है।


गठबंधन के भीतर अब किसी प्रकार की गलतफहमी नहीं
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियों में नेताओं और कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी भावनाएं होती हैं, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व का होता है और सभी को उसे स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के भीतर अब किसी प्रकार की गलतफहमी नहीं है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने दावा किया कि झामुमो और कांग्रेस का रिश्ता केवल चुनावी गठबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक गठबंधन है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की एंट्री, निर्दलीय पर्चा खरीदकर बढ़ाई राजनीतिक हलचल

गौरतलब है कि, राज्यसभा चुनाव के लिए अब तक झामुमो और कांग्रेस ने एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। हालांकि झामुमो ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन दूसरी सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि झामुमो और कांग्रेस के बीच उभरे मतभेद अब काफी हद तक सुलझ गए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें नामांकन प्रक्रिया और दोनों दलों की अगली रणनीति पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed