{"_id":"6a50e2c67b380da9ee0f8ffc","slug":"dispute-over-railway-project-villagers-stopped-the-survey-team-police-secured-their-release-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4486374-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रेलवे लाइन सर्वे कराने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने ऐसे छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रेलवे लाइन सर्वे कराने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने ऐसे छुड़ाया
Fri, 10 Jul 2026 08:36 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:36 PM IST
सार
Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के आरागुंडी गांव में डीवीसी के कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के भूमि सर्वे को लेकर बड़ा विवाद हो गया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने सर्वे टीम को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को सुरक्षित छुड़ाया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सर्वे टीम के गाड़ियों को रोकते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लातेहार जिले के आरागुंडी गांव में डीवीसी से कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के भूमि सर्वे को लेकर शुक्रवार को जमकर विवाद हो गया। सर्वे के लिए पहुंची टीम का ग्रामीणों के एक समूह ने विरोध करते हुए करीब एक घंटे तक बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सर्वे टीम को सुरक्षित मुक्त कराया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन को लेकर गांव दो गुटों में बंटा
जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन निर्माण को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया है। एक पक्ष परियोजना के समर्थन में है और उसका कहना है कि फिलहाल केवल भूमि सर्वे का कार्य हो रहा है, इसलिए इसे पूरा होने दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अंतिम निर्णय गांव के सभी लोगों की सहमति से लिया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामसभा की अनुमति नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण
वहीं, दूसरे पक्ष के ग्रामीण ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सर्वे या निर्माण कार्य कराने का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और ग्रामसभा की सहमति के सर्वे कराया जा रहा था। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों की झड़प में बदल गई। इस घटना में ग्राम प्रधान पीतांबर यादव और सुरेंद्र उरांव घायल हो गए।
विज्ञापन
ड्रोन से मापी का भी किया विरोध
विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पारंपरिक पड़हा राजा व्यवस्था लागू है और ग्रामसभा की अनुमति के बिना सर्वे या ड्रोन से मापी का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों की सहमति मिलने के बाद ही किसी भी परियोजना पर आगे बढ़ना चाहिए।
तीन थानों की पुलिस पहुंची, हालात पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही लातेहार, चंदवा और बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और कानून-व्यवस्था बहाल की।
यह भी पढ़ें: सुरक्षा के बाद सरकारी गाड़ी भी लौटाई, क्या इस्तीफा देने वाले हैं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर?
'मामले की जांच जारी'
जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि डायल-100 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही ग्रामीणों की मांगों को भी गंभीरता से सुना जा रहा है।