{"_id":"6978edc5c817de7b870a39c7","slug":"former-jmm-mla-akil-akhtar-joins-aimim-says-he-will-expand-the-party-in-jharkhand-ranchi-news-c-1-1-noi1475-3886804-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: JMM के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने थामा AIMIM का हाथ, बोले- झारखंड में करेंगे पार्टी का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: JMM के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने थामा AIMIM का हाथ, बोले- झारखंड में करेंगे पार्टी का विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राँची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने एआईएमआईएम में शामिल हो गए। हैदराबाद में सदस्यता लेने के बाद झारखंड लौटे अकिल अख्तर ने कहा कि अब राज्य में AIMIM का मजबूत पिलर तैयार हो गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व झामुमो विधायक अकिल अख्तर
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने AIMIM का दामन थाम लिया है। उन्होंने हैदराबाद में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड लौटने पर पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि अब झारखंड में AIMIM को एक मजबूत पिलर मिल गया है और राज्य में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि आने वाले समय में झारखंड में पार्टी के विधायक और सांसद होंगे।
Trending Videos
'AIMIM का जनाधार होगा मजबूत'
रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए AIMIM नेताओं ने बताया कि पूर्व विधायक अकिल अख्तर के शामिल होने से झारखंड की राजनीति में नया संदेश गया है। नेताओं ने इसे पार्टी के लिए बड़ी मजबूती बताते हुए कहा कि इससे राज्य में संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी और AIMIM का जनाधार और मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'संघर्ष जारी रहेगा'
AIMIM नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से कहा कि पार्टी संविधान के मूल्यों, न्याय और हक़ की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि AIMIM लगातार मज़लूमों, पिछड़ों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: दावोस से लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, किया बड़ा एलान
जनसंपर्क अभियान चलाएगी AIMIM
प्रेस वार्ता के दौरान नेताओं ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन विस्तार, पार्टी की रणनीति और आने वाले चुनावी एजेंडे पर भी मीडिया के सवालों का विस्तृत और स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में AIMIM झारखंड में सक्रिय जनसंपर्क अभियान चलाएगी और राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।