सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hazaribagh High Alert before Ram Navami DGP Tadasha Mishra Personally Takes Command of Security Arrangements

Jharkhand: रामनवमी से पहले हजारीबाग में हाई अलर्ट, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग/रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Hazaribagh News: रामनवमी से पहले हजारीबाग में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने ड्रोन, सीसीटीवी और अतिरिक्त बल के जरिए निगरानी व्यवस्था मजबूत की है।

Hazaribagh High Alert before Ram Navami DGP Tadasha Mishra Personally Takes Command of Security Arrangements
हजारीबाग में डीजीपी ने रामनवमी जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगामी रामनवमी को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा बुधवार को हजारीबाग पहुंचीं और शहर के विभिन्न जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा तैयारियों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

Trending Videos

 
संवेदनशील इलाकों का विशेष निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने खासतौर पर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलने से रोकने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारीबाग में डीजीपी ने रामनवमी जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया

पढ़ें- Jharkhand Politics: महुदी में रामनवमी शोभायात्रा विवाद पर पारा गर्म, विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का प्रदर्शन
 
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि इस बार रामनवमी का आयोजन शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में कराया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें, ताकि सामाजिक सद्भाव बना रहे।
 
आधुनिक निगरानी और अतिरिक्त बल की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन निगरानी और कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed