फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Cabinet Meeting Today Hemant Soren Cabinet Likely to Clear Monsoon Session Key Proposals

Jharkhand: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक आज, मानसून सत्र समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Tue, 21 Jul 2026 02:10 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 02:10 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम चार बजे राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय करने, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा, गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को राहत तथा विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन सहित दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Jharkhand Cabinet Meeting Today Hemant Soren Cabinet Likely to Clear Monsoon Session Key Proposals
झारखंड मंत्रालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उन पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तिथि तय करना माना जा रहा है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद मानसून सत्र बुलाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को आर्थिक सहायता या राहत प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव पर भी कैबिनेट विचार कर सकती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही आगामी नौ अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के राज्यस्तरीय आयोजन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सरकार इस वर्ष इस आयोजन को बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है। आयोजन की रूपरेखा, बजट और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष झामुमो के संस्थापक एवं पद्मश्री शिबू सोरेन के निधन के कारण विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन सादगी के साथ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कांग्रेस ने मतदाता सूची की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की, बोर्ड-निगम नियुक्तियों पर भी फैसला

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल की इस बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। इनमें विभिन्न विभागों की नई योजनाएं, प्रशासनिक सुधार, वित्तीय स्वीकृतियां और जनकल्याण से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर राज्य के विकास कार्यों के साथ-साथ आगामी विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही पर भी देखने को मिलेगा। सरकार की ओर से बैठक के बाद कैबिनेट के सभी निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed