फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand palamu police rescue 27 minor children being taken to sasaram bihar for paddy sowing

Jharkhand: धान रोपाई के नाम पर बिहार ले जाए जा रहे थे 27 नाबालिग, पुलिस ने रास्ते में किया बड़ा रेस्क्यू

Sat, 11 Jul 2026 06:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पलामू Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 11 Jul 2026 06:44 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया, जिन्हें कथित तौर पर बिहार के सासाराम में धान रोपाई के काम के लिए ले जाया जा रहा था। सभी बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है और वे लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
jharkhand palamu police rescue 27 minor children being taken to sasaram bihar for paddy sowing
27 बच्चों को किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में बाल तस्करी की आशंका से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 14 लड़कियों समेत 27 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन बच्चों को बिहार के सासाराम में धान रोपाई के काम के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने चलाया अभियान
पुलिस के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। शुक्रवार रात गुप्त सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस ने पदवा और नावाबाजार थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया कि पलामू जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) ने बच्चों को ले जाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी और रेस्क्यू के लिए सहयोग मांगा था।
विज्ञापन


दो थाना क्षेत्रों से 27 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
सूचना के आधार पर पुलिस ने पदवा थाना क्षेत्र से 14 बच्चों और नावाबाजार थाना क्षेत्र से 13 बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। सभी बच्चों को देर शाम रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों और लड़कों को अलग-अलग केंद्रों में भेजा गया
रेस्क्यू के बाद 14 लड़कियों को सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जबकि लड़कों को चिल्ड्रेन होम में रखा गया है। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सभी बच्चे लातेहार जिले के रहने वाले
पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू किए गए सभी 27 बच्चे झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन्हें बिहार के सासाराम में धान रोपाई के काम के लिए ले जाया जा रहा था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह सेखावत ने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed