फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi municipal corporation board meeting development fund sanjay seth mahua maji roshni khalkho

Jharkhand: 24 एजेंडों पर हुई चर्चा, लेकिन फंड बना सबसे बड़ा मुद्दा; नगर निगम बोर्ड बैठक में विकास पर जोर

Sat, 11 Jul 2026 07:49 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 07:49 PM IST
सार

रांची नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए। मेयर, सांसद, विधायक और 53 वार्ड पार्षदों ने वार्डों के विकास के लिए जल्द फंड जारी करने की मांग की। बैठक में 24 एजेंडों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
ranchi municipal corporation board meeting development fund sanjay seth mahua maji roshni khalkho
तीन साल की सुस्ती के बाद नगर निगम ने फंड के लिए उठाई जोरदार आवाज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले तीन वर्षों से विकास कार्यों के अभाव में बदहाल और जर्जर हो चुके रांची नगर निगम क्षेत्र में अब विकास की उम्मीद फिर से जगी है। शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में मेयर, सांसद, विधायक और सभी 53 वार्ड पार्षदों ने एक सुर में वार्डों के विकास कार्यों के लिए जल्द फंड जारी करने की मांग की। चुनाव के बाद निगम बोर्ड की यह दूसरी बैठक थी, जिसमें शहर के विकास से जुड़े 24 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

बोर्ड बैठक में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, नगर आयुक्त सुशांत कुमार, मेयर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार और सभी 53 वार्ड पार्षद शामिल हुए। सभी ने शहर के विकास को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सेठ बोले- रांची को बनाया जाए पायलट प्रोजेक्ट

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि योजनाबद्ध तरीके से पूरे शहर का विकास हो सके। उन्होंने सभी वार्डों में ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और कहा कि इससे लोगों को अपने ही इलाके में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने शहर की बढ़ती आबादी और बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए रांची में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की भी मांग की। उनका कहना था कि इससे कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और खासकर महिलाओं की सुरक्षा बेहतर होगी।

महुआ माजी ने केंद्र पर उठाए सवाल

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य का बकाया भुगतान समय पर नहीं मिलने के कारण कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य को उसका बकाया समय पर मिल जाए तो विकास कार्यों में तेजी आएगी।

उन्होंने नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कई इलाकों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

मेयर बोलीं- फंड के बिना विकास संभव नहीं

मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद लंबे अंतराल के बाद नगर निगम चुनाव हुए, लेकिन चुनाव के बाद भी राज्य सरकार की ओर से निगम को पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिना वित्तीय संसाधनों के विकास कार्यों को गति देना संभव नहीं है। मेयर ने बताया कि कुछ स्थानों पर सीएसआर फंड से सीमित विकास कार्य हुए हैं, लेकिन पूरे शहर के समग्र विकास के लिए नगर निगम को नियमित रूप से सरकारी फंड उपलब्ध कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed