फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Ranchi's Ritu Vishwakarma sets a Guinness World Record news in hindi

झारखंड: रांची की रितु विश्वकर्मा ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12.18 किमी लंबी क्रोशिया लाइन तैयार की

Mon, 05 Oct 2026 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:05 PM IST
सार

रांची की रितु विश्वकर्मा ने तीन महीने की कड़ी मेहनत से 12.18 किलोमीटर लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपलब्धि को मान्यता मिली। रितु को क्रोशिया बुनाई का 15 वर्षों से अधिक अनुभव है।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Ranchi's Ritu Vishwakarma sets a Guinness World Record news in hindi
रितु विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली रितु विश्वकर्मा ने अपनी कला और मेहनत के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। पुंदाग स्थित एकलव्य टॉवर की निवासी रितु ने 12.18 किलोमीटर यानी 7.57 मील लंबी क्रोशिया बंटिंग लाइन तैयार कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह रिकॉर्ड ‘महिला मनोविकास (भारत)’ संस्था के साथ मिलकर विशाखापत्तनम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनाया।

विज्ञापन

मूल रूप से कटहल मोड़ क्षेत्र की रहने वाली रितु पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से क्रोशिया और बुनाई का काम कर रही हैं। उनके लिए बुनाई केवल शौक नहीं, बल्कि अपनी कलात्मकता को व्यक्त करने का माध्यम भी है। इसी हुनर को बड़े स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया।

विज्ञापन


तीन महीने तक दिन-रात की मेहनत
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए रितु ने लगातार तीन महीने तक कड़ी मेहनत की। ‘महिला मनोविकास’ संस्था के साथ पंजीकरण कराने के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए क्रोशिया बंटिंग तैयार करने का काम शुरू कर दिया। दिन-रात मेहनत के बाद उन्होंने 12.18 किलोमीटर लंबी क्रोशिया लाइन तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों की ओर से 7 अगस्त 2026 को सबसे लंबी क्रोशिया लाइन का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया था। रितु को 3 अगस्त को पुरस्कार से संबंधित सूचना मिली, जबकि आधिकारिक प्रमाण पत्र उन्हें 30 सितंबर 2026 को डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ।


रिश्तेदार की सलाह से मिली रिकॉर्ड बनाने की जानकारी
रितु ने अपनी स्कूली शिक्षा राजेंद्र गर्ल्स स्कूल से पूरी की और उच्च शिक्षा धनबाद-सिंदरी से हासिल की है। उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की जानकारी अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से मिली थी। रिश्तेदार की सलाह पर उन्होंने ‘महिला मनोविकास’ संस्था के आयोजन के लिए अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण के बाद उन्होंने पूरी लगन के साथ रिकॉर्ड के लिए क्रोशिया बंटिंग तैयार करना शुरू किया। बुनाई के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव ने उन्हें इस चुनौती को पूरा करने में मदद की।


लगन और अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद रितु ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने शौक को लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ाए तो बड़े से बड़ा सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से रांची और पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। रितु की सफलता ने यह साबित किया है कि किसी हुनर को लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ाया जाए तो उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed