{"_id":"6a69b0cb4853edc09101f995","slug":"panic-in-jharkhand-village-after-man-lynched-over-suspected-goat-theft-cops-arrested-seven-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बकरी चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुखिया समेत सात आरोपी गिरफ्तार; गांव में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बकरी चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुखिया समेत सात आरोपी गिरफ्तार; गांव में हड़कंप
Wed, 29 Jul 2026 01:20 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 PM IST
सार
झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने गांव के मुखिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खूंटी जिले में बकरी चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव के मुखिया समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
बकरी चोरी करने पहुंचे थे कार सवार
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कार में सवार चार लोग गांव में बकरी चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य कार लेकर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले जाने लगी। इसी दौरान रास्ते में 35 वर्षीय दिलदार अंसारी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। मृतक दिलदार अंसारी गुमला जिले के सिसई का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
क्या बोले एसडीपीओ?
खूंटी के एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि घायल निजाम अंसारी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद मंगलवार को गांव के मुखिया पांडा बोदरा (50) समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।