सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand rajya sabha election jmm alliance pressure politics congress reaction baidyanath ram candidature new

Jharkhand News: झामुमो की दो सीटों पर दावेदारी से बढ़ी सियासी गर्मी, क्या कांग्रेस पर दबाव की नई चाल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा से महागठबंधन के भीतर तनाव के संकेत मिल रहे हैं।

jharkhand rajya sabha election jmm alliance pressure politics congress reaction baidyanath ram candidature new
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा ने कांग्रेस सहित राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया है। महागठबंधन के भीतर पहले यह सहमति बनी थी कि कांग्रेस और झामुमो एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन झामुमो के अचानक बदले रुख ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम को प्रत्याशी बनाया है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ बैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि बैद्यनाथ राम 8 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या यह दबाव बनाने की रणनीति है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि झामुमो का यह कदम गठबंधन तोड़ने की मंशा नहीं बल्कि दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है। इसे ‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि कांग्रेस नेतृत्व को पार्टी की राजनीतिक ताकत का एहसास कराया जा सके।

विज्ञापन

बिहार चुनाव का उदाहरण भी सामने

विश्लेषकों के अनुसार, झामुमो ने पहले भी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान इसी तरह की रणनीति अपनाई थी। उस समय सीट बंटवारे से असंतुष्ट होकर पार्टी ने पहले 12 और बाद में 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन अंततः पीछे हट गई थी। इस बार भी माना जा रहा है कि अंतिम समय में स्थिति सामान्य हो सकती है और दोनों दल फिर से एक-एक सीट पर सहमति बना सकते हैं।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया और राजनीतिक संकेत

कांग्रेस की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि महागठबंधन में कोई संकट नहीं है और बातचीत से समाधान निकाल लिया जाएगा। वहीं झामुमो के इस कदम ने भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों का ध्यान भी खींच लिया है। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अटकलों को और बल मिला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed