{"_id":"6a01c29f8fbae659eb057920","slug":"ranchis-innocent-aditi-is-missing-family-inconsolable-50-thousand-rupees-reward-for-information-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4266698-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची से 18 महीने की मासूम रहस्यमय तरीके से गायब! परिवार को आए फिरौती जैसे कॉल, पुलिस-NDRF अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची से 18 महीने की मासूम रहस्यमय तरीके से गायब! परिवार को आए फिरौती जैसे कॉल, पुलिस-NDRF अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: रांची के कोकर इलाके से 18 महीने की मासूम अदिति पाण्डेय रहस्यमय तरीके से लापता हो गई है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुटी है। वहीं कुछ साइबर ठग परिवार से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। बच्ची की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
अदिति की मां से मिली मेयर रोशनी खलखो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रांची में बच्चों के गुम होने की घटनाओं के बीच कोकर के खोरहाटोली से 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पाण्डेय रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना 9 मई की बताई जा रही है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
घर के बाहर खेलते समय हुई लापता
परिजनों के अनुसार, अदिति घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह कब घर से बाहर निकल गई, किसी को पता नहीं चला। परिवार ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को लौटाने के नाम पर मांगे गए पैसे
अदिति के पिता मनीष पाण्डेय और मां ने बताया कि वह शाम करीब चार बजे घर से बाहर निकली थी और खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह एक फोन आया, जिसमें बच्ची को वापस पहुंचाने के नाम पर पैसे की मांग की गई। फोन करने वाले ने स्कैनर भेजकर कुछ रुपये भी मंगवाए, लेकिन बच्ची को वापस नहीं लौटाया गया।
दादी बोलीं- मजबूरी का फायदा उठा रहे लोग
अदिति की दादी ने कहा कि फोन करने वालों ने पहले पैसे लिए और बाद में बच्ची नहीं दिखाई। हालांकि बाद में रकम वापस कर दी गई। परिवार का आरोप है कि कुछ लोग उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं।
एनडीआरएफ और पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बारिश के दौरान बच्ची नाले में बह गई हो सकती है। एनडीआरएफ की टीम नाले की मैपिंग कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील
सिटी एसपी ने बताया कि 9 मई को बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान यह संभावना सामने आई कि बच्ची नाले में बह गई हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ साइबर ठग परिवार को बच्ची की फोटो दिखाकर पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों और ठगी से सावधान रहने की अपील की है।
जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम
रांची पुलिस ने बच्ची की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बच्ची की तलाश के लिए शहरभर में पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! मंत्री के पत्र से बढ़ी तकरार, 20 मई की बैठक पर टिकी सबकी नजर
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बीजेपी नेता
सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और मेयर रोशनी खलखो समेत कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्ची की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बीजेपी नेताओं ने प्रशासन को 36 घंटे के भीतर बच्ची को खोजने का अल्टीमेटम भी दिया है।ो