सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Body of 18-month-old girl Aditi Pandey, missing for four days, found in a drain

Jharkhand News: चार दिन से लापता 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडेय का शव नाले में मिला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: रांची के कोकर खोरहाटोली से 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय 9 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। चार दिन की तलाश के बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। परिजनों ने फिरौती के नाम पर साइबर ठगी का भी आरोप लगाया है। पुलिस और एनडीआरएफ ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया था। मामले में जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Body of 18-month-old girl Aditi Pandey, missing for four days, found in a drain
अदिति की मां से मिली मेयर रोशनी खलखो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के लोवाडीह नाले से शव जैसा संदिग्ध अवशेष मिलने के बाद मंगलवार को सनसनी फैल गई। लोग के बीच तरह के चर्चा होने लगी,कोई 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय का शव बता रहा तो कोई कुछ और बोल रहा था। हर कोई यही जानने की कोशिश में था कि आखिर नाले में मिला यह अवशेष किसका है। इस बीच, इलाके में यह चर्चा भी तेज हो गई कि कहीं यह अवशेष कोकर से लापता हुई 18 माह की मासूम अदिति का तो नहीं। हालांकि पुलिस ने अभी इस आशंका की कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल जांच जारी है।
Trending Videos


संदिग्ध अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोआडीह इलाके के बहते नाले में कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर लोगों को शक हुआ। पहले आसपास के लोगों ने खुद देखने की कोशिश की, लेकिन मामला गंभीर लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।फिलहाल पुलिस की सबसे बड़ी कोशिश यही है कि यह साफ किया जाए कि मिला अवशेष किसी इंसान का है या किसी जानवर का। इसके लिए अवशेष को जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि वैज्ञानिक तरीके से इसकी पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती नजर में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: रांची से 18 महीने की मासूम रहस्यमय तरीके से गायब! परिवार को आए फिरौती जैसे कॉल, पुलिस-NDRF अलर्ट

पुलिस गंभीरता से कर रही है मामले की जांच
घटना के बाद मौके पर जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगीं। कोई इसे लापता बच्ची से जोड़ रहा था, तो कोई दूसरी कहानी बता रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बेचैनी साफ दिख रही थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और अफवाहें फैलाने से बचें। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवशेष वहां कैसे पहुंचा और इसकी असली पहचान क्या है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

गौरतलब है कि कोकर के खोरा टोली में बीते 9मई को 18महीने की मासूम बच्ची लापता है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच अदिति के परिजनों को कई बार फ्रॉड कॉल के माध्यम से रुपए का डिमांड भी किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed