फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   sudesh mahto jpsc protest hemant soren government jharkhand youth ajsu party jamshedpur

Jharkhand: JPSC आंदोलन पर सुदेश महतो का सरकार पर वार, बोले- सत्ता के आराम ने प्रशासन को जनता से कर दिया दूर

Sat, 08 Aug 2026 10:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है।

विज्ञापन
sudesh mahto jpsc protest hemant soren government jharkhand youth ajsu party jamshedpur
आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजसू पार्टी के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली सत्ता का आराम प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से दूर कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भरोसा नौकरशाही में नजर आ रहा है, जबकि युवा अपने अधिकारों और भविष्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। सुदेश महतो जमशेदपुर के टाउन हॉल में आजसू पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

JPSC मुद्दे पर आंदोलन कर रहे युवाओं का उठाया सवाल

सुदेश महतो ने रांची में चल रहे JPSC मुद्दे को लेकर युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख के आवास से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी की आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है कि आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है। सरकार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी होगी।

विज्ञापन

‘युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत’

आजसू प्रमुख ने कहा कि झारखंड के युवा आने वाले समय में राज्य की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व प्रदान करेगी और उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देगी। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी संगठन में युवाओं को नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार कर रही है। उनका लगातार प्रयास है कि युवा केवल पार्टी के कार्यकर्ता बनकर न रहें, बल्कि उन्हें संगठनकर्ता और नेता के रूप में तैयार किया जाए, ताकि वे बेहतर भविष्य के लिए झारखंड का नेतृत्व कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना प्राथमिकता

सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी की प्राथमिकता युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इसके साथ ही उनमें निर्णय लेने का साहस और राज्य के भविष्य को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण पैदा करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी नेतृत्व क्षमता के साथ तैयार किया जाना चाहिए, जिससे वे झारखंड का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के बाद सुदेश महतो ने झामुमो अध्यक्ष निर्मल महतो को भी श्रद्धांजलि दी। निर्मल महतो की 1987 में आज ही के दिन जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हत्या कर दी गई थी। सुदेश महतो ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed