पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   BVFCL Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 38 Apprentice Posts Till July 31

BVFCL Apprentice 2026: इंजीनियरिंग, आईटीआई और ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए भर्ती, जानें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

Wed, 01 Jul 2026 04:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 04:44 PM IST
सार

BVFCL Apprentice Recruitment 2026: ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 38 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बीई/बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएट उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BVFCL Apprentice Recruitment 2026: Apply Online for 38 Apprentice Posts Till July 31
अप्रेंटिसशिप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BVFCL Apprentice Recruitment 2026: ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BVFCL) ने विज्ञापन संख्या BVFCL/Pers/Apprentice/316 के तहत अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 38 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के आधार पर नियुक्त किया जाएगा और उन्हें सरकार के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू 30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
आयु की गणना 1 जून 2026
योग्यता और आयु की कट-ऑफ तिथि 31 जुलाई 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के तहत विभिन्न ट्रेड और शाखाओं में रिक्तियां निकाली गई हैं।

  • केमिकल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) – 2 पद
  • केमिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – 2 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) – 2 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – 2 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) – 2 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – 2 पद
  • इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (बीई/बीटेक) – 2 पद
  • इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (डिप्लोमा) – 2 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) – 2 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – 2 पद
  • फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) – 2 पद
  • प्रोडक्शन/केमिकल लैब (बीएससी) – 2 पद
  • एचआर (बीए) – 2 पद
  • फाइनेंस (बीकॉम) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (मशीनिस्ट) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (वेल्डर) – 2 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (मैकेनिक डीजल) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिशियन) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर-इंस्ट्रूमेंटेशन) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (प्लंबर) – 1 पद
  • ट्रेड अप्रेंटिस (ड्राफ्ट्समैन सिविल) – 1 पद
  • कुल पद – 38 पद
विज्ञापन

कितने पढ़े-लिखे लोग भर सकते हैं फॉर्म?

पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।

  • संबंधित शाखा में बीई/बीटेक
  • संबंधित विषय में डिप्लोमा
  • एचएसएलसी (10वीं) + संबंधित ट्रेड में आईटीआई
  • बीकॉम
  • बीएससी
  • बीए

उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लें।

कितनी उम्र वाले भर सकते हैं फॉर्म?

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष


आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

  • एससी/एसटी: 5 वर्ष
  • ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष तक
  • PwBD (एससी/एसटी): 15 वर्ष तक
  • PwBD (ओबीसी): 13 वर्ष तक

सिलेक्शन कैसे होता है?

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा अभ्यर्थियों के लिए NATS पोर्टल तथा आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण
  • मैट्रिक और संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट

 

स्टाइपेंड के बारे में

चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप नियमों और केंद्र सरकार के प्रचलित मानकों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।

कैसे करें आवेदन?

  • बीवीएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अप्रेंटिस भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed