CBI Bank: 4500 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती परीक्षा पांच जुलाई को, कैसे और कहां से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?
Central Bank Apprentice Exam 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 4,500 पदों के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Central Bank Apprentice Exam 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
5 जुलाई को होगी परीक्षा
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4,500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का संचालन BFSI SSC करेगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा भी होगी।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या देखें?
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन जानकारियों का मिलान जरूर करें-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि
- परीक्षा का समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- श्रेणी (Category)
- जन्म तिथि
- परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश
यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर-
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID)
साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- CBI Apprentice Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- सभी विवरण जांचें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।