पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   DU Placement 2026 For Codeyoung & Technotreon Roles, Apply by July 7, Check Eligibility

DU Placement: नामी कंपनियों में नौकरी-इंटर्नशिप का अवसर, कौन कर सकता है आवेदन, सैलरी कितनी होगी? यहां जानें

Thu, 02 Jul 2026 02:36 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 02:36 PM IST
सार

DU Placement 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) कोडयंग और टेक्नोट्रियोन कंपनियों के साथ मिलकर प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 तय की गई है।
 

विज्ञापन
DU Placement 2026 For Codeyoung & Technotreon Roles, Apply by July 7, Check Eligibility
DU Placement Drive 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

DU Placement 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए करियर की शुरुआत करने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। यूनिवर्सिटी के 'सेंट्रल प्लेसमेंट सेल' (CPC) ने दो अलग-अलग कंपनियों कोडयंग (Codeyoung) और टेक्नोट्रियोन (Technotreon) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन


इन दोनों ही अवसरों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख मंगलवार, 7 जुलाई 2026 है। इच्छुक छात्र नीचे दिए गए विवरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

1. कोडयंग में किन पदों पर होगी भर्ती?

एड-टेक कंपनी 'कोडयंग' छात्रों को इंटरनेशनल सेल्स के क्षेत्र में करियर बनाने का मौका दे रही है। इस ड्राइव के माध्यम से इंटरनेशनल सेल्स स्पेशलिस्ट के पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें:

 

  • पद का नाम: इंटरनेशनल सेल्स स्पेशलिस्ट (US Shift)
  • कुल पैकेज: 8.36 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA)। इसमें 4.36 LPA फिक्स्ड सैलरी और 4 LPA इंसेंटिव शामिल है।
  • ट्रेनिंग स्टाइपेंड: शुरुआत में 2 महीने की पेड ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान 20,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
  • योग्यता: अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), MBA, B.Tech और अन्य बैचलर व मास्टर डिग्री धारक इसके लिए पात्र हैं।
  • कार्य का प्रकार व स्थान: यह एक फुल-टाइम 'वर्क फ्रॉम ऑफिस' जॉब है, जिसके लिए कार्यस्थल बेंगलुरु रहेगा।
  • मुख्य जिम्मेदारियां: अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों से जुड़ना, उनके सीखने की जरूरतों को समझना और कंपनी के ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम के बारे में बताना

Image

विज्ञापन

2. टेक्नोट्रियोन में किन पदों पर इंटर्नशिप का अवसर?
टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी 'टेक्नोट्रियोन' छात्रों को इंटर्नशिप के साथ परमानेंट जॉब (PPO) का विकल्प दे रही है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
  • अवसर का प्रकार: 3 महीने की प्रोबेशन/ट्रेनिंग इंटर्नशिप, जिसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिया जाएगा।
  • स्टाइपेंड व पैकेज: इंटर्नशिप के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। PPO मिलने के बाद सालाना पैकेज 4 से 6 लाख रुपये (LPA) होगा।
  • उपलब्ध जॉब प्रोफाइल्स:
    • डिजिटल मार्केटिंग एसोसिएट (पुणे)
    • एचआर एसोसिएट (पुणे)
    • बिजनेस आउटरीच एंड मार्केटिंग एसोसिएट (पुणे)
    • इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी एसोसिएट (पेटेंट्स एंड टेक्नोलॉजी)
    • प्रोटोटाइपिंग इंजीनियर - डिफेंस सिस्टम्स (पुणे)
 
  • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पास-आउट ग्रेजुएट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों का स्वागत है, बशर्ते वे पुणे में रीलोकेट होने के लिए तैयार हों।
Image

कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा जारी किए गए आधिकारिक रजिस्ट्रेशन लिंक्स के माध्यम से 7 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट placement.du.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed