सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   APSSB CGL Recruitment 2026: Apply for 122 Group C Posts from March 24, Written Exam on May 31

APSSB CGL 2026: एपीएसएसबी सीजीएल का नोटिस जारी, 122 ग्रुप-सी पदों के लिए 24 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

APSSB CGL Recruitment 2026: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीजीएल भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए 122 ग्रुप-सी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होकर 16 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जबकि लिखित परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
 

APSSB CGL Recruitment 2026: Apply for 122 Group C Posts from March 24, Written Exam on May 31
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

APSSB CGL 2026 Notification: अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-सी श्रेणी के कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 24 मार्च 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Trending Videos


बोर्ड के अनुसार आवेदन पोर्टल 24 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से सक्रिय होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 16 अप्रैल 2026 दोपहर 3 बजे तक का समय दिया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

 

 

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026
आशिंक स्टेनोग्राफी दक्षता परीक्षा अप्रैल 2026 का चौथा सप्ताह
लिखित परीक्षा 31 मई 2026


लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता व तार्किक क्षमता, अंकगणित व संख्यात्मक क्षमता तथा अंग्रेजी भाषा और समझ से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 122 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:

 
  • पर्सनल असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर ग्रेड-III)
  • लाइब्रेरियन
  • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)


इन पदों के लिए वेतन पे मैट्रिक्स के लेवल-5 के अंतर्गत मिलेगा। इसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा, जो पद और विभाग के अनुसार तय होगा।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

 
  • पर्सनल असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर ग्रेड-III): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा।
  • लाइब्रेरियन: स्नातक डिग्री के साथ लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा।
  • अपर डिवीजन क्लर्क (UDC): स्नातक डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम छह महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा।


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है:

 
  • अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति (APST): 150 रुपये
  • अनारक्षित वर्ग: 200 रुपये


हालांकि बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।


आधिकारिक नोटिस देखें...

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CGL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed