सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police ASI Vacancy 2026: Thousands of Applications Rejected Before Exam, BPSC Releases Official List

Bihar Police ASI Vacancy 2026: बिहार एएसआई 3000 से अधिक आवेदन रद्द, बीपीएससी ने जारी की लिस्ट;देखें नोटिस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 15 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Police ASI Recruitment 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) सहायक उप-निरीक्षक (ऑपरेशंस) भर्ती 2026 को लेकर जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा से पहले ही हजारों आवेदनों को विभिन्न कारणों से खारिज कर दिया गया है और आयोग ने इसकी सूची भी जारी कर दी है।

Bihar Police ASI Vacancy 2026: Thousands of Applications Rejected Before Exam, BPSC Releases Official List
BPSC - फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/
विज्ञापन

विस्तार

Bihar Police ASI Vacancy 2026: बिहार पुलिस एएसआई भर्ती 2026 को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। 3000 से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने उन अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है जिनके फॉर्म में किसी न किसी प्रकार की त्रुटि पाई गई है। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती में 10,848 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है, लेकिन अपना आवेदन फॉर्म पूरा जमा नहीं किया है। इसके अलावा, आयोग ने 2,997 आवेदनों को खारिज कर दिया है और 102 आवेदन अलग-अलग कारणों से अमान्य घोषित किए गए हैं।

इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस रेडियो संगठन में एएसआई (ऑपरेशंस) के 400 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी, उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता या स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा।

आवेदन रद्द होने के प्रमुख कारण

बिहार एएसआई भर्ती 2026 में कई उम्मीदवारों के आवेदन इसलिए खारिज कर दिए गए क्योंकि उनके फॉर्म में गलतियां पाई गईं। मुख्य कारण यह रहे कि कुछ लोगों के दस्तावेजों में गड़बड़ी थी, किसी ने फोटो या हस्ताक्षर सही तरीके से अपलोड नहीं किए, और कुछ उम्मीदवार तय की गई योग्यता को पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा, कुछ लोगों ने एक से ज्यादा आवेदन भी कर दिए थे।

आयोग के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने फीस तो जमा कर दी थी, लेकिन जरूरी शर्तें पूरी नहीं कीं। ऐसे फॉर्म या तो अधूरे थे या उनमें तकनीकी गलतियां थीं, इसलिए उन्हें अमान्य कर दिया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से अपलोड करना बेहद जरूरी है, ताकि फॉर्म निरस्त होने से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed