सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS SO XV Reserve List 2026 Released at ibps.in, Check Provisional Allotment Status Online

IBPS SO XV: आईबीपीएस एसओ 15वीं भर्ती की रिजर्व लिस्ट जारी, उम्मीदवार तुरंत देखें प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 15 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

IBPS SO XV Reserve List 2026: आईबीपीएस ने सीआरपी एसपीएल 15वीं भर्ती के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए रिजर्व लिस्ट 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
 

IBPS SO XV Reserve List 2026 Released at ibps.in, Check Provisional Allotment Status Online
IBPS SO XV Reserve List 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

IBPS SO XV Reserve List 2026: भारतीय बैंकिंग कार्मिच चयन संस्थान यानी आईबीपीएस ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती प्रक्रिया सीआरपी एसपीएल-15 के तहत आईबीपीएस एसओ 15वीं रिजर्व लिस्ट 2026 जारी कर दी है। रिजर्व लिस्ट के अंतर्गत प्रोविजनल अलॉटमेंट की जानकारी 15 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब ऑनलाइन अपना रिजर्व लिस्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


आईबीपीएस की ओर से जारी इस सूची का लंबे समय से उम्मीदवार इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्व लिस्ट में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजर्व लिस्ट में उन उम्मीदवारों का विवरण शामिल किया गया है जिन्हें भविष्य में भाग लेने वाले बैंकों में रिक्तियों के आधार पर मौका दिया जा सकता है। रिजर्व पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।

इस सूची में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी जैसे यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस, आवेदन किया गया पद, कुल अंक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर और रिजर्व लिस्ट स्टेटस या अलॉटमेंट डिटेल्स शामिल हैं।

आईबीपीएस द्वारा जारी यह रिजर्व लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो मुख्य चयन सूची में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन अब भविष्य की रिक्तियों के आधार पर चयन की संभावना रखते हैं।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

आईबीपीएस की ओर से जारी यह प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजर्व लिस्ट भविष्य की रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स किसी के साथ साझा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही रिजल्ट चेक करें।

रिजर्व लिस्ट जारी होने के बाद अब बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम रिजर्व लिस्ट में शामिल हुआ है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

ऐसे चेक करें रिजर्व लिस्ट

उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजर्व लिस्ट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध CRP Specialist Officers XV सेक्शन में जाएं।
  • वहां “Provisional Allotment under Reserve List for CRP-SPL-XV” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर उम्मीदवार का अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
  • भविष्य की जरूरत के लिए रिजर्व लिस्ट स्टेटस का प्रिंटआउट या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed