सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur News Two Youths Drown Sai River Family Plunged into Grief Returned from Gujarat Four Days Ago

Jaunpur News: सई नदी में दो युवकों की डूबने से मौत, गुजरात से चार दिन पहले घर आए थे; नए मकान की खुशी में मातम

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 15 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

UP News: युवकों के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही लाइनबाजार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खोजबीन के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों गुजरात से घर पर गृहप्रवेश में शामिल होने आए थे।

Jaunpur News Two Youths Drown Sai River Family Plunged into Grief Returned from Gujarat Four Days Ago
युवकों की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos




मृतकों की पहचान जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी राजन चौहान (24) और रवि चौहान (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक गुजरात के भावनगर में रहकर स्लाइडिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि रवि के नए मकान के गृहप्रवेश और रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों चार दिन पहले ही गांव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

शुक्रवार दोपहर गांव के पांच से सात अन्य युवकों के साथ दोनों सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ गए युवकों ने शोर मचाया और गांव में सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय मछुवारों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लाइनबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद बैजाबाद गांव में गमगीन माहौल है। दोनों परिवारों के घर करीब 100 मीटर की दूरी पर होने के कारण पूरे गांव में शोक पसरा हुआ है। महिलाओं और ग्रामीणों का दोनों घरों पर सांत्वना देने के लिए तांता लगा रहा।

राजन के पिता अनिल चौहान अपने बेटे को परिवार का सहारा बताते हुए बिलख पड़े। उसकी मां सुनीता चौहान बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। बहनें काजल और आंचल तथा छोटा भाई राजवीर भी रोते-बिलखते नजर आए। वहीं, रवि चौहान की मां सुनीता चौहान और बहनें नेहा व नीलम का भी रो-रोकर बुरा हाल था। गृहप्रवेश और रामायण पाठ की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। पूरे गांव में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed