{"_id":"6a07211dc7b2a894cf046732","slug":"qualification-standards-for-the-under-23-asian-athletics-championships-released-meerut-news-c-72-1-mct1009-153334-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंडर 23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंडर 23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन स्टैंडर्ड जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 15 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए मार्क, 9 से 12 जुलाई तक चीन में होगी प्रतियोगिता
-पात्रता पार करने वाले ही आगे बढ़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जुलाई में चीन में होने वाली अंडर 23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन मार्क जारी कर दिया है। जिन खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में यह क्वालीफिकेशन मार्क पार करना होगा। 22 मई से झारखंड में होने वाली 29वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अंडर 23 वर्ग के खिलाड़ी इस मार्क को पार करना चाहेंगे। इसके बाद ही वह अंडर 23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगे। मेरठ से भी कई खिलाड़ी इस श्रेणी में हैं।
एएफआई की ओर से जारी किए गए स्टैंडर्ड में महिला वर्ग की खिलाड़ियों के लिए 100 मीटर दौड़ के लिए 11.75 सेकंड का समय तय किया गया है, यानि इससे कम समय में ही यह दौड़ पूरी करनी होगी। 200 मीटर के लिए 23.84 सेकंड, 400 मीटर के लिए 53.62 सेकंड, 800 मीटर के लिए 2 मिनट 11 सेकंड की पात्रता तय की है। 1500 मीटर के लिए 4 मिनट 20 सेकंड, 10000 मीटर के लिए 35 मिनट, 3000 स्टीपल चेज के लिए 10 मिनट 20 सेकंड निर्धारित किया गया है।
हाई जंप के लिए महिला वर्ग में 1.75 मीटर, लॉंग जंप के लिए 6.30 मीटर, शॉटपुट के लिए 14.50 मीटर पात्रता तय की है। डिस्कस थ्रो के लिए 50.73 मीटर रखा गया है। मेरठ में महिला वर्ग में ख्याति, मानसी और रीत राठौर ऊंची कूद में 29वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। वह इस मार्क से कहीं अधिक कूद लगा चुकी हैं। पुरुष वर्ग के लिए यह मार्क 100 मीटर दौड़ के लिए 10.52 सेकंड, 200 मीटर के लिए 21.30 सेकंड, 400 मीटर दौड़ के लिए 47.20 सेकंड तय किया है। 800 मीटर दौड़ के लिए 1 मिनट 49 सेकंड, 1500 मीटर दौड़ के लिए 3 मिनट 49 सेकंड समय रखा गया है। ऊंची कूद में पुरुषों में 2.12 मीटर, लॉंग जंप में 7.90 मीटर, शॉटपुट में 17.67 मीटर, डिस्कस थ्रो में 54 मीटर तय किया गया है।
Trending Videos