{"_id":"6a06d2fd573dfcc29b0fc4f7","slug":"three-killed-including-bjp-yuva-morcha-mandal-president-in-road-accident-near-hapur-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: शादी से लौट रहे थे दोस्त, हापुड़ के पास दर्दनाक हादसा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शादी से लौट रहे थे दोस्त, हापुड़ के पास दर्दनाक हादसा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 15 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत तीन युवकों की हापुड़ के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बुलंदशहर में शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुलंदशहर में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की कार हापुड़ के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
शादी समारोह से लौट रहे थे चार दोस्त
मेडिकल थाना क्षेत्र की उत्तराखंड कॉलोनी निवासी और भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी अपने तीन दोस्तों लवी, ललित चौहान और मिथुन के साथ बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात चारों कार से मेरठ वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा का मिशन 2027: मेरठ की सातों सीटों पर मंथन, टिकट को लेकर खींचतान-दावेदारों की लंबी लिस्ट; सियासी हलचल तेज
हापुड़ के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रास्ते में हापुड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक बुरी तरह फंस गए।
तीन की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर
इस हादसे में विशांत त्यागी, लवी और ललित चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक की तलाश में जुटी हुई है।