सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father Attacks Daughter With Knife Over Love Affair in Meerut, Victim Critically Injured

Meerut: मेरठ में प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी पर किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 May 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पिता फरार है।

Meerut: Father Attacks Daughter With Knife Over Love Affair in Meerut, Victim Critically Injured
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Trending Videos

प्रेम संबंध से नाराज था पिता
जानकारी के अनुसार तैय्यबा पुत्री अलताफ का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस संबंध को लेकर पिता अलताफ काफी समय से नाराज था। करीब दो से तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से पिता उसकी तलाश कर रहा था। बृहस्पतिवार रात वह युवती को अपने साथ घर वापस लेकर आया था।

सोते समय हमला, बचने के लिए भागी युवती
घर पहुंचने के बाद युवती सो गई थी। इसी दौरान पिता ने उसे मारने के इरादे से चाकू उठा लिया। जैसे ही युवती की आंख खुली, वह घर से बाहर की ओर भागने लगी। पिता ने घर के बाहर ही उसे पकड़ लिया और चाकू से कई वार कर दिए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण, आरोपी फरार
युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और शोर मच गया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस आरोपी पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed