सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Roadways bus hits bike, 11 month old baby dies after falling out of mother's lap

Meerut: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां की गोद से छूटकर गिरे 11 माह के मासूम की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 14 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Death of child: किठौर के गांव कायस्थ बड्डा निवासी शगुफ्ता अपने भाई के साथ अल्ट्रासाउंड के लिए जा रही थी। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने हादसा हो गया। अबुबकर की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। शगुफ्ता का रोकर बुरा हाल था। 

Meerut: Roadways bus hits bike, 11 month old baby dies after falling out of mother's lap
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने बृहस्पतिवार दोपहर एक रोडवेज एसी बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में लडपुरा गांव निवासी गुलफाम के साथ बाइक पर सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही बहन शगुफ्ता के हाथ से 11 माह का मासूम बेटा अबु बकर छूटकर सड़क पर गिर गया। सिर सड़क से टकराने के कारण मासूम की मौत हो गई। भाई बहन भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
Trending Videos

 

भावनपुर थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य डब्बू प्रधान ने बताया कि उनके गांव निवासी शगुफ्ता की शादी किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा निवासी कासिम से हुई थी। शगुफ्ता अपने मायके आई हुई है। बृहस्पतिवार को वह अपने भाई गुलफाम के साथ गढ़ रोड स्थित केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। दोपहर डेढ़ बजे गुलफाम जैसे ही बाइक लेकर मेडिकल थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी के सामने पहुंचा। तभी बेगमपुल की ओर आ रही रोडवेज बस ने पीछे की साइड से बाइक में टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दोनों भाई-बहन बाइक समेत सड़क पर गिर गए और बच्चा अबुबकर गोद से छूटकर गिर गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। भाई-बहन बच्चे को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शगुफ्ता का रोककर बुरा हाल है। 
 

परिजनों का कहना है कि अबुबकर उसका पहला बच्चा था। सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी सतवीर सिंह अत्री ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी और कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके चलते बच्चे का शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। बस चालक के खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी।
 

ये बोले एसपी
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अपनी तरफ से बस और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
-  विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed