सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: Mysore-Hazrat Nizamuddin and Nanded-Hazrat Nizamuddin trains will be operated

Train News: यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूर-हजरत निजामुद्दीन व नांदेड-हजरत निजामुद्दीन का होगा संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 15 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

यात्रियों को अब उत्तर भारत से दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए रेलवे ने एसएस हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-एसएस हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस (17363/17364) का नियमित संचालन शुरू किया जा रहा है।

Train News: Mysore-Hazrat Nizamuddin and Nanded-Hazrat Nizamuddin trains will be operated
ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन

विस्तार

यात्रियों को अब उत्तर भारत से दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए रेलवे ने एसएस हुबली-योग नगरी ऋषिकेश-एसएस हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस (17363/17364) का नियमित संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन झांसी मंडल सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं मैसूर व नांदेड के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया है।
Trending Videos


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 17363 एसएस हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस(17363) प्रत्येक सोमवार को एसएस हुब्बल्ली से 6 जुलाई को 19:45 बजे चलेगी। यह गाड़ी सुबह 5:45 बजे झांसी आकर मंगलवार 23:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी। वापसी में ऋषिकेश से यह ट्रेन 9 जुलाई को हर बृहस्पतिवार को 6:15 बजे चलकर 18:10 बजे झांसी आकर शुक्रवार 6:30बजे एसएस हुबली पहुंचेगी। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विशेष ट्रेनों में 07660/07661 नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन-नांदेड़ विशेष ट्रेन (07660/07661) तथा ट्रेन संख्या 06261/06262 मैसूर-हजरत निजामुद्दीन-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (06261/06262) का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed