{"_id":"6a06bad099a0d2b3fe0290c7","slug":"jhansi-heat-wave-hits-again-mercury-crosses-44-degrees-temperature-could-reach-47-degrees-next-week-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: फिर पड़ने लगी गर्मी की मार, पारा 44 डिग्री के पार, अगले हफ्ते 47 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: फिर पड़ने लगी गर्मी की मार, पारा 44 डिग्री के पार, अगले हफ्ते 47 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 15 May 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार से लू चलने के आसार जताए हैं। यही नहीं, अगले हफ्ते अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अब फिर से गर्मी की मार पड़नी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को चिलचिलाती धूप के साथ ही दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लू चलने के आसार जताए हैं। यही नहीं, अगले हफ्ते अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान साफ था और धूप खिली हुई थी। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया और धूप की चुभन भी बढ़ती रही। दोपहर में धूप इतनी तेजी थी कि त्वचा में झुलसन महसूस होने लगी। ऐसे में दोपहर एक से तीन बजे तक मुख्य मार्गों से लेकर चौराहों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही। अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
अब शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के आसार हैं। इसी के साथ ही लू भी चल सकती है। ऐसे में अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अगले हफ्ते दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के भी पार जाने की आशंका है। इसलिए गर्मी और बढ़ेगी।
Trending Videos