BPSSC SI Result 2026: बिहार दारोगा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम और मेरिट लिस्ट जारी, अब अगला चरण मेंस
Bihar Daroga Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। यह भर्ती 1,799 दारोगा पदों के लिए हो रही है और चयनित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
विस्तार
BPSSC SI Prelims Result 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 31,876 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुना गया है। यह भर्ती अभियान बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस शाखा) में 1,799 सब-इंस्पेक्टर पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
7.26 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
आयोग के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसे 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 7,26,231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
हालांकि परीक्षा के दौरान विभिन्न कारणों से 29,272 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। आयोग द्वारा बताए गए प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:
- अनुचित व्यवहार (Misconduct): 14 अभ्यर्थी
- ओएमआर शीट पर गलत रोल नंबर: 14,591 अभ्यर्थी
- प्रश्न पुस्तिका संख्या गलत लिखना: 9,992 अभ्यर्थी
- ओएमआर शीट पर हस्ताक्षर न करना: 529 अभ्यर्थी
- हिंदी पैराग्राफ नहीं लिखना: 1,139 अभ्यर्थी
- अंग्रेजी पैराग्राफ नहीं लिखना: 2,851 अभ्यर्थी
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों पैराग्राफ नहीं लिखना: 156 अभ्यर्थी
इन अभ्यर्थियों को हटाने के बाद 6,96,959 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
मेंस परीक्षा के लिए चयन
भर्ती नियमों के अनुसार प्रत्येक आरक्षण श्रेणी में रिक्तियों की संख्या के 20 गुना तक अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये उम्मीदवार अब मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। मेंस परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा, जिनमें शामिल हैं:
- मुख्य लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- दस्तावेज सत्यापन
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Latest Notices / Results सेक्शन पर क्लिक करें।
- Bihar Police SI Preliminary Result 2026 लिंक चुनें।
- मेरिट सूची की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
- भविष्य के लिए पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती राज्य स्तर की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होने जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X