सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Indian Air Force Agniveer Vayu (Sports) 2026 Notification Out: Online Applications Open Soon

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स में भर्ती, 12वीं पास इस दिन से करें आवेदन; वेतन 30,000 से शुरू

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 15 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Air Force Agniveer Vayu Sports Notification 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु (स्पोर्ट्स) भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। खेल में उपलब्धि रखने वाले 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथि से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।  चयनित उम्मीदवारों को लगभग 30,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Indian Air Force Agniveer Vayu (Sports) 2026 Notification Out: Online Applications Open Soon
Indian Army, Airforce Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

IAF Agniveer Vayu (Sports) 2026: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (खेल) भर्ती 2026 बैच के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित टेस्ट 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच यु सेना स्टेशन, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

Trending Videos

शैक्षणिक योग्यता: विज्ञान विषय

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए।
  • कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होना अनिवार्य है।
  • या इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/आईटी) में 3 वर्षीय डिप्लोमा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक (डिप्लोमा या मैट्रिक/इंटरमीडिएट में) होने चाहिए। 
  • या भौतिकी और गणित के साथ 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक होना जरूरी है।

विज्ञान विषयों के अलावा: किसी भी स्ट्रीम से इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों। या 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए और अंग्रेजी में 50% अंक होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क (लागू करों के अतिरिक्त) देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स अचीवमेंट के लिए जरूरी शर्तें

  • उम्मीदवार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेला हो।
  • या जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कम से कम 5वां स्थान प्राप्त किया हो।
  • या सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की टीम से खेला हो।
  • या अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता या खेलो इंडिया नेशनल (SAI) में भाग लिया हो।
  • टीम खेलों में उम्मीदवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता या अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed