सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dabthuva in Kabaddi boys category, Stadium team winner in girls category

Meerut News: कबड्डी बालक वर्ग में दबथुवा, बालिका में स्टेडियम की टीम विजेता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Dabthuva in Kabaddi boys category, Stadium team winner in girls category
मेरठ..कंवलजीत..खेल प्रतियोगिता के दौरान कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग ले - फोटो : punch news
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, बास्केटबाल, वुशू समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दबथुवा की टीम ने बाजी मारी तो बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

बालक और बालिका वर्ग में आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला दबथुवा और मेरठ स्टेडियम की टीम के बीच हुआ। इसमें दबथुवा की टीम ने 51-50 के स्कोर से मैच जीता। बालिका वर्ग में स्टेडियम मेरठ और कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम ने 21-17 के स्कोर से मैच जीता और फाइनल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला एमपीजीएस शास्त्रीनगर और आईआईएमटी गंगानगर की टीम के बीच हुआ। इसमें एमपीएस की टीम ने 43-18 के स्कोर से मैच जीता और विजेता रही। इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर रामचंद्र, ललित पंत, अभिषेक द्विवेदी, भूपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
भारोत्तोलन में 44 किलोग्राम में इशिका विजेता
भारोत्तोलन प्रतियोगिता महिला वर्ग में 44 किलोग्राम वर्ग में इशिका ने पहला, वासु ने दूसरा, वर्तिका ने तीसरा स्थान पाया। 48 किलोग्राम में अक्षिता ने पहला, सविक्षा ने दूसरा, आक्रुषि ने तीसरा स्थान पाया। 53 किलोग्राम में पूजा ने पहला, तनवी ने दूसरा, रितु ने तीसरा स्थान पाया। 58 किलोग्राम में वान्या ने पहला, वंदना ने दूसरा, दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में राधिका ने पहला, आरोहिका ने दूसरा, प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 77 किलोग्राम में गोल्डी ने पहला, अंजली ने दूसरा, कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 86 किलोग्राम में वंशिका ने पहला, साक्षी ने दूसरा, सना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 86 प्लस में लवन्या ने पहला, पूर्वी ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूडो : 81 किलोग्राम में देव रहे अव्वल
जूडो प्रतियोगिता में 81 किलोग्राम वर्ग में देव ने पहला, तनिष्क ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 81 वर्ष से अधिक वर्ग में अध्यय ने पहला, कृष्णा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम वर्ग में हर्ष ने पहला, शोभित ने दूसरा, आर्यन ने तीसरा स्थान पाया। 50 किलोग्राम में नितिन ने पहला, हर्ष ने दूसरा, उत्कर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-66 किलोग्राम में अवनीश ने पहला, आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम में आशीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंडर-48 किलोग्राम में क्रिसमेरी ने पहला, शिवांगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम में सृष्टि ने पहला, हर्षिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम में आयुषी ने पहला, कशिश ने दूसरा स्थान पाया। 70 किलोग्राम में अंशु ने पहला, शगुन को दूसरा स्थान मिला। 78 किलोग्राम में तरु चौधरी पहले स्थान पर रहीं।
ये रहे वुशू प्रतियोगिता के परिणाम
वुशू प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम वर्ग में मनीषा पहले, विशाखा दूसरे, मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। 42 किलोग्राम में प्राची पहले, कीर्ति दूसरे, साक्षी तीसरे, गुंजन दूसरे स्थान पर रहीं। 45 किलोग्राम में खुशी पहले, अपूर्व दूसरे, सोनिका तीसरे, नैना तीसरे स्थान पर रहीं। 48 किलोग्राम में खुशी पहले, आरती दूसरे, अंशिका और राधिका तीसेर स्थान पर रहीं। 52 किलोग्राम में ख्याति पहले, अंशिका दूसरे, भव्य व साक्षी तीसरे पर रहीं। 56 किलोग्राम में अविका पहले, सलोनी दूसरे, नैना तीसरे, अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। 65 किलोग्राम में हिबा पहले, पायल दूसरे, गार्गी तीसरे स्थान पर रहीं। 70 किलोग्राम में साक्षी पहले, कनिका दूसरे, नव्या तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 75 किलोग्राम में स्नेहा पहले, अंकिता दूसरे, अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग के 42 किलोग्राम में शिवांश पहले, विशाल दूसरे, शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम में आदित्य पहले, अरनव दूसरे, जीशान तीसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम में कार्तिक पहले, आयुष दूसरे, कार्तिक माथुर तीसरे स्थान पर रहे। 56 किलोग्राम वर्ग में समर पहले, वंश दूसरे, विशु तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में वंश पहले, विराज दूसरे, आकाश तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम में सुजल पहलेू, अंश दूसरे, निशांत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 75 वर्ग में निखिल पहले, देव दूसरे, कृष तीसरे स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम में तुषार पहले, निखिल दूसरे, अक्श तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed