सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News Siblings Are Doctors Father Works at a Private Company New Reveal Regarding IS Terrorist Harish

UP: भाई-बहन डॉक्टर, पिता करते हैं प्राइवेट कंपनी में नौकरी; सहपाठियों के ब्रेनवॉश करने वाले हारिश पर नए खुलासे

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Mar 2026 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हारिश के भाई-बहन डॉक्टर हैं, जबकि पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपी अपने सहपाठियों का भी ब्रेनवॉश कर रहा था।

UP News Siblings Are Doctors Father Works at a Private Company New Reveal Regarding IS Terrorist Harish
हारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद जिले से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मानकमऊ गांव की ट्रांसफार्मर वाली गली में हारिश के घर पर मंगलवार को ताला लटका मिला। वहां लोगों की भीड़ रही। 
Trending Videos


उसका भाई लखनऊ में एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर है, जबकि बहन महाराष्ट्र में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही। पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। मुरादाबाद में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हारिश अली का घर के बाहर मंगलवार को स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घर पर ताला लटका था। घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य घटना की जानकारी मिलने के बाद कहीं और चले गए हैं। पड़ोसियों ने बात करने पर बताया कि हारिश का परिवार मानकमऊ में पीढ़ियों से रह रहा है। 

 

उसके दादा, परदादा न केवल आईटीसी कंपनी में काम करते थे, बल्कि क्षेत्र के प्रमुख जमींदारों में भी गिने जाते थे। हारिश के पिता रियासत अली भी आईटीसी में टेक्नीशियन के पद कार्यरत हैं।

बताया कि वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर निकल जाते हैं और शाम को ही घर लौटते हैं। हारिश की मां गृहिणी हैं, जो घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों की बात करें तो उसका बड़ा भाई डॉ. आकिफ एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर है और लखनऊ में कार्यरत हैं। 

 

वहीं उसकी बहन अरफा महाराष्ट्र में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल, हारिश के घर पर ताला लटका होने और परिवार के गायब होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

 

आईएस आतंकी हारिश अपने सहपाठियों का भी कर रहा था ब्रेनवॉश
मुरादाबाद से गिरफ्तार आईएस आतंकी हारिश अपने बीडीएस के साथियों का ब्रेनवॉश भी कर रहा था। उसके लैपटॉप और मोबाइल की छानबीन में इसके पुख्ता सुराग मिले हैं, जिसके बाद उसके तमाम सहपाठी एटीएस के रडार पर आ चुके हैं। 

 

एटीएस ने उसके कई साथियों को मंगलवार को तलब कर पूछताछ भी की है। वहीं दूसरी ओर हारिश को रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को अदालत में अर्जी दाखिल करने की तैयारी में है।
 

सूत्रों के मुताबिक हारिश ने मुरादाबाद के साथ सहारनपुर, संभल, अमरोहा, बरेली समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के युवाओं को अपने अलग ग्रुप 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' से जोड़ा था और उनको जिहादी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसा रहा था। 

 

फिलहाल जांच में हारिश का दिल्ली बम धमाके अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के माड्यूल से कोई संबंध नहीं पाया गया है। हालांकि एटीएस को शक है कि आईएस भी जैश ए मोहम्मद की तरह डॉक्टर्स का माड्यूल तैयार कर रहा है। इसी वजह से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
 

यह भी पता लगाया जा रहा है कि हारिश किन आईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और उनसे क्या निर्देश मिले थे। एटीएस उसके लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी में है, ताकि नष्ट किए गए मैसेज भी हासिल किए जा सके। इसके अलावा उसके सभी सोशल मीडिया के ग्रुप्स को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed