सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LPG Crisis: Illegal LPG Racket Busted, Man Arrested with 62 Cylinders in Delhi

LPG Crisis:मेरठ के लाल सिलिंडर, दिल्ली में हो रहे ब्लैक, 62 सिलिंडरों के साथ तीसरी कक्षा पास शाहनवाज गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली पुलिस ने मेरठ से गैस सिलिंडर लाकर महंगे दामों में बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 62 सिलिंडर बरामद किए। मामले में कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क सामने आया।

LPG Crisis: Illegal LPG Racket Busted, Man Arrested with 62 Cylinders in Delhi
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से घरेलू सिलिंडर (लाला) लाकर दिल्ली में महंगे दामों में बेचने के आरोप में पुलिस ने शाहनवाज (28) नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 3000 रुपये में सिलिंंडर बेच रहा था। पुलिस ने जब वाहन समेत उसे पकड़ा तो उसके पास से 62 सिलिंडर बरामद हुए। इनमें 48 भरे जबकि 14 इस्तेमाल किए हुए थे।

Trending Videos


पूछताछ में उसने बताया कि मेरठ से 2000 रुपये में खरीदता था और इन्हें यहां हजार रुपये मुनाफा लेकर बेच रहा था। इस कालाबाजारी में मुकेश नाम का युवक भी शामिल है जो मेरठ में सिलिंडर जमा करता है। मुकेश को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ISIS Connection: भाई-बहन डॉक्टर-पिता प्राइवेट कंपनी में, पढ़ा-लिखा परिवार, हारिश की गिरफ्तारी के बाद से फरार

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि जामिया नगर थाने की पुलिस टीम यमुना के किनारे एक युवक को सिलिंडर बेचते देखा। उसके पास टाटा एसी टेंपो खड़ा था, जिसमें घरेलू रसोई गैस सिलिंडर रखे थे। पूछताछ करने पर वह वैलिड लाइसेंस या ऑथराइजेशन नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सभी सिलिंडर जब्त कर लिए।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए बिना रसीद दिए आस-पास के लोगों को एलपीजी सिलिंडर बेच रहा था। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित नियमों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि सिलिंडर उसके साथी के जरिये मेरठ के गांव ललियानी में एक इंडेन गैस एजेंसी के पास से मंगाए गए थे। सिलिंडर सुनसान जगह पर टेंपो में लोड किए गए फिर उन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचने के लिए दिल्ली लाया गया। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को 600 से ज्यादा सिलिंडर जब्त किए थे।
एक दिन में 70 हजार का मुनाफा

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि एक दिन पहले वह यूपी से 70 सिलिंडर लाया था और उन्हें जामिया नगर इलाके में ज्यादा दामों पर बेचा था। इस तरह उसे एक दिन में 70 हजार रुपये का मुनाफा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के गांव अजराला का रहने वाला आरोपी शाहनवाज वर्तमान में दुकान नंबर 2, जोगा बाई एक्सटेंशन, जामिया नगर, दिल्ली में रहता है। तीसरी कक्षा तक पढ़ा-लिखा शाहनवाज दो माह पहले मुकेश के संपर्क में आया। भारी मुनाफा कमाने के लिए जामिया नगर में सिलिंडर बेचने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed