सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid ul Fitr 2026: Eid to Be Celebrated on Friday if Moon Sighted in Saudi Arabia

Eid-ul-Fitr: सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद, उलमा की अपील-सड़कों पर न पढ़ें नमाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Eid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में यदि बुधवार को चांद दिखा तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। मस्जिदों में सुबह 6 से 9 बजे के बीच नमाज होगी, उलमा ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की।

Eid ul Fitr 2026: Eid to Be Celebrated on Friday if Moon Sighted in Saudi Arabia
ईद उल फितर कब है - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सऊदी अरब में यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने समय निर्धारित कर जारी कर दिया है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: LPG Crisis: मेरठ के लाल सिलिंडर, दिल्ली में हो रहे ब्लैक, 62 सिलिंडरों के साथ तीसरी कक्षा पास शाहनवाज गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा की अपील
उलमा ने लोगों से अपील की है कि वे ईद की नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा करें। साथ ही साफ कहा गया है कि सड़क पर नमाज अदा न करें, ताकि यातायात और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ईद-उल-फितर के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त जारी कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह 8:00 से 9:00 के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed