{"_id":"69b975d726b5a4aea203d7ba","slug":"meerut-mp-arun-govil-raises-demand-for-meerut-panipat-hastinapur-rail-line-in-parliament-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सांसद अरुण गोविल ने संसद में उठाई मेरठ-पानीपत-हस्तिनापुर रेल लाइन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सांसद अरुण गोविल ने संसद में उठाई मेरठ-पानीपत-हस्तिनापुर रेल लाइन की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण गोविल ने संसद में मेरठ-पानीपत और हस्तिनापुर-बिजनौर रेल लाइन की मांग उठाते हुए रेलवे के आधुनिकीकरण पर विचार रखे।
अरुण गोविल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ–हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को संसद में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण, कनेक्टिविटी विस्तार और आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की दूरदर्शी नीतियों तथा अभूतपूर्व निवेश के कारण भारतीय रेलवे आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप बन रही है।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेलवे देश की आर्थिक प्रगति और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का मजबूत आधार बन चुकी है। अनुमान के अनुसार वर्ष 2026–27 में रेलवे की आंतरिक आय लगभग 3.02 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है, जिसमें फ्रेट सेवाओं से लगभग 1.89 लाख करोड़ रुपये तथा यात्री सेवाओं से करीब 87,300 करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान है।
Trending Videos

सांसद ने कहा कि भारत तेजी से मॉडर्न रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर होगी।
इन परियोजनाओं से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी। भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिफाइड रेलवे नेटवर्क में से एक बन चुकी है। इससे न केवल ईंधन लागत में कमी आई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऑपरेशनल दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देशभर के सैकड़ों रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और पुनर्विकास किया जा रहा है मेरठ रेलवे स्टेशन के विकास कार्य तेजी से चलेगा। सांसद ने मेरठ–पानीपत नई रेलवे लाइन परियोजना तथा मेरठ-मवाना-हस्तिनापुर-बिजनौर प्रस्तावित रेल लाइन पर शीघ्र निर्णय लेने और प्रगति की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।