सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive launched by students

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched by students
राजकीय महाविद्यालय में साफ सफाई कार्य स्वयंसेवक स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. समीर ढाका व प्राचार्य प्रो. विनीता राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने युवाओं में सेवा भाव, सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्राचार्य ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता और स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्य होगा। पहले दिन स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने बैडमिंटन व वॉलीबाल कोर्ट की सफाई की और पेड़ों की निराई-गुड़ाई भी की। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर डॉ. मनोज आर्य सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed