सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CDAC Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 951 Project Engineer and Other Posts

CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 951 पदों पर भर्तियां, बिना किसी शुल्क के 20 जून तक करें आवेदन; जानें पात्रता

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 03 Jun 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

CDAC Recruitment 2026: उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर 951 वैकेंसियां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 जून 2026 है। खास बात यह है कि किसी भी श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
 

CDAC Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 951 Project Engineer and Other Posts
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CDAC Recruitment 2026: तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं और अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने देश भर के अपने 11 अलग-अलग केंद्रों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। कुल मिलाकर कांट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर 951 रिक्तियां भरी जानी हैं।

Trending Videos


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 20 जून 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट cdac.in या careers.cdac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह भर्तियां नोएडा, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली, कोलकाता आदि के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के तहत तकनीकी और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें फ्रेशर्स के लिए प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट इंजीनियर से लेकर सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रशासनिक सहयोगी और प्रोजेक्ट टेक्नीशियन जैसे कई पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

अधिकांश तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (AICTE/UGC से स्वीकृत) से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। कुछ केंद्रों पर प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए 50% अंक भी मान्य हैं।

इसके अलावा साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन, एमई/एमटेक या पीएचडी धारक भी आवेदन कर सकते हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव/सपोर्ट स्टाफ के लिए 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और प्रासंगिक अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा: पदों के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से 56 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांगों/भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

पदों के अनुसार आयु सीमा का विवरण

  • प्रोजेक्ट एसोसिएट / प्रोजेक्ट इंजीनियर (फ्रेशर्स): अधिकतम 30 वर्ष
  • प्रोजेक्ट टेक्नीशियन: अधिकतम 30 वर्ष
  • प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ / एचआरडी / ग्रुप सेक्रेटरी: अधिकतम 35 वर्ष
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर / मॉड्यूल लीड / प्रोजेक्ट लीडर: अधिकतम 40 वर्ष
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (अनुभवी) / पीएसएंडओ एग्जीक्यूटिव: अधिकतम 45 वर्ष
  • प्रोजेक्ट ऑफिसर: अधिकतम 50 वर्ष
  • प्रोजेक्ट/प्रोग्राम मैनेजर / नॉलेज पार्टनर: अधिकतम 56 वर्ष
     
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

 

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
संस्था का नाम सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC)
कुल रिक्तियां 951 पद (अनुबंध आधारित)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क (कोई शुल्क नहीं)
आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026
परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी

चयन प्रक्रिया

सी-डैक ने आधिकारिक अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से तीन चरणों पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा का आयोजन केवल जरूरत पड़ने पर (यदि लागू हो) ही किया जाएगा।

  • प्रथम चरण: प्राप्त आवेदनों की शुरुआती स्क्रीनिंग (Scrutiny)
  • द्वितीय चरण: लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हुआ तो)
  • तृतीय चरण: व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview)


यहां देखें सभी केंद्रों के लिए नोटिस

क्षेत्र (Region) नोटिफिकेशन / आवेदन लिंक
बेंगलुरु (Bengaluru) यहां क्लिक करें
चेन्नई (Chennai) यहां क्लिक करें
उत्तर-पूर्व (CINE/ North East) यहां क्लिक करें
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) यहां क्लिक करें
पुणे (Pune) यहां क्लिक करें
नोएडा (Noida) यहां क्लिक करें
मुंबई (Mumbai) यहां क्लिक करें
मोहाली (Mohali) यहां क्लिक करें
कोलकाता (Kolkata) यहां क्लिक करें
हैदराबाद (Hyderabad) यहां क्लिक करें
दिल्ली (Delhi) यहां क्लिक करें

 

उम्मीदवारों के लिए सलाह

सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले सी-डैक के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed