सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Memorandum submitted regarding electricity problem

Gurugram News: बिजली की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding electricity problem
विज्ञापन
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार में लगातार बढ़ रही बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन की टीम ने राकेश राणा के नेतृत्व में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ विक्रम परमार को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने क्षेत्र में पूर्व में किए गए सुधार कार्यों के लिए बिजली विभाग की सराहना करते हुए आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। विजय एनक्लेव के प्रधान ईमान सिंह कादयान ने बताया कि न्यू पालम विहार और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और फॉल्ट जैसी समस्याओं के कारण स्थानीय निवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन में मुख्य रूप से साईं कुंज क्षेत्र से एच टी लाइनों को हटाने, बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और बिजली विभाग और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की मांग की हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed