सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women's stall started in the bus stand premises

Gurugram News: बस स्टैंड परिसर में महिला स्टॉल की शुरुआत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Women's stall started in the bus stand premises
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बुधवार को जिले में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुग्राम बस स्टैंड परिसर में शंकर की ढाणी गांव के शंकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक विशेष स्टॉल की शुरुआत की है। इसका संचालन समूह की सरोज व पवित्रा की ओर से किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।
इस विशेष स्टॉल का उद्घाटन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के स्टॉल शुरू होने से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन के तमाम स्टाफ मेंबर्स, डीपीएम नजमुस, दीप्ति ढींढसा, मिशन स्टाफ और नारी शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन की महिला सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed