{"_id":"6a20303b821cc44b440b5e43","slug":"power-crisis-on-rapid-metro-route-will-now-end-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90174-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रैपिड मेट्रो रूट पर अब बिजली संकट होगा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रैपिड मेट्रो रूट पर अब बिजली संकट होगा खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा...10 जून तक कादरपुर बिजली घर से जुड़ जाएगा सेक्टर-56 और 52
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कादरपुर वाजेदपुर गढ़ी स्थित 400 केवी के बिजली घर से सेक्टर-56 और 52 को जोड़ने की गति हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने तेज कर दी है। अधिकारियों का दावा कि 10 जून तक यह लाइन जुड़ जाएगी। हालांकि, इसके लिए 15 जून तक कि तिथि निर्धारित की गई है। इस लाइन से जुड़ने पर रैपिड मेट्रो समेत सेक्टर-52, 56, 58, 59 60, 61 और 68 तक एक अतिरिक्त लाइन आ जाएगी।
इन इलाकों में अबतक सेक्टर-72 के 220 केवी सबस्टेशन से लाइन आ रही थी। अतिरिक्त लाइन आने से इन इलाकों को बिजली संकट की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले दिनों सेक्टर-72 के सबस्टेशन के फेल होने की स्थिति और इस कारण रैपिड मेट्रो के 40 मिनट तक रुकने के बाद अधिकारियों ने इस परियोजना को जल्द से जल्द प्रभावी बनाने पर कार्रवाई शुरू की। इस लाइन के तैयार होने से नए गुरुग्राम में बादशाहपुर इलाके, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और सेक्टर 56 के इस लाइन से जुड़ने पर एक और मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था बन जाएगी। सेक्टर-52 और 56 जैसे क्षेत्र में व्यवसायिक इकाइयां, आईटी कंपनियां, लक्जरी हाउसिंग सोसाइटियों के साथ रैपिड मेट्रो को भी बिजली की काफी जरूरत रहती है।
सेक्टर-99ए के सबस्टेशन में टेस्टिंग शुरू
द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों के लिए भी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से एक अच्छी सूचना है। सेक्टर-99ए के 220 केवी सबस्टेशन की टेस्टिंग का काम भी एचवीपीएन ने शुरू कर दिया है। इस सबस्टेशन के चालू होने से द्वारका एक्सप्रेसवे की सोसाइटियों को फायदा मिलेगा। सेक्टर-99 ए, सेक्टर-89, 88, 37डी से लेकर सेक्टर-102 तक की सोसाइटियों के 33 केवी सबस्टेशन को इससे बिजली पहुंच सकेगी। करीब 80 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का काम काफी दिन से चल रहा था। स्थानीय एसडीओ भुट्टो खान ने बताया कि करीब डेढ़ महीने इसकी टेस्टिंग चलेगी, इसके बाद इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा। सोसाइटियों के लिए 33 केवी स्विचिंग स्टेशन को बनाने का काम डीएचबीवीएन को करना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इस परियोजना में करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कादरपुर का 400 केवी सबस्टेशन वर्ष 2019 से बना हुआ है। इससे सेक्टर 65 तक जाेड़ा गया है। इसका 220 केवी लाइन ही इस तरफ प्रयोग में लाया जाता है। -पूनम चंद, एसडीओ, एसवीपीएन

Trending Videos