सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of financial irregularities are baseless: RWA president

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप बेबुनियाद : आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Allegations of financial irregularities are baseless: RWA president
विज्ञापन
बादशाहपुर। सेक्टर-52 स्थित आर्डी सिटी आरडब्ल्यूए पर लगाए गए वित्तीय अनियमितताओं और अन्य आरोपों को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने पूरी तरह से गलत बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग आरडब्ल्यूए चुनाव में हार के बाद सोसाइटी में भ्रम फैलाने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
Trending Videos


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी के लोगों ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुना है। सोसाइटी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोग निजी कारणों से बेबुनियाद आरोप लगाकर माहौल खराब करना चाहते हैं। वर्ष 2018 में आरडब्ल्यूए ने कानूनी लड़ाई जीतकर सोसाइटी में सरकारी बिजली दिलाने का काम किया था। इससे हजारों निवासियों को फायदा मिला और बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान हुआ। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी के हित में किए गए कार्यों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन निवासी सच्चाई जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों की भलाई के लिए आरडब्ल्यूए लगातार काम कर रही है। कुछ समय पहले सोसाइटी में हुए टाइल लगाने के कार्य में क्वालिटी को लेकर सवाल उठ रहे थे। आरडब्ल्यूए की ओर से इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दर्ज कराई गई और साइट से फिर सैंपल भी भरवाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed