Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Gurugram News
›
CCTV Keeps a Watch on Drain Cleaning in Gurugram GMDA Engaged in Preparations to Prevent Waterlogging
{"_id":"6a2024309cb1b3ccaa092979","slug":"video-cctv-keeps-a-watch-on-drain-cleaning-in-gurugram-gmda-engaged-in-preparations-to-prevent-waterlogging-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में नालों की सफाई पर सीसीटीवी की नजर, जलभराव रोकने की तैयारी में जुटा जीएमडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में नालों की सफाई पर सीसीटीवी की नजर, जलभराव रोकने की तैयारी में जुटा जीएमडीए
मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के प्रमुख नालों, ड्रेनों और सड़कों की सफाई कार्यों की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, ताकि सफाई कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और निर्धारित समय में काम पूरा हो सके। जीएमडीए द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे ड्रेन और सड़क सफाई अभियानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए अधिकारियों को मौके पर हो रहे कार्यों की वास्तविक समय में जानकारी मिल रही है, जिससे सफाई एजेंसियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो रही है। अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति से बचने के लिए बड़े नालों, ड्रेनों और जल निकासी मार्गों की विशेष सफाई कराई जा रही है। कैमरों की निगरानी से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी कचरा, मलबा या गाद निकासी व्यवस्था में बाधा न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।