सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CUSB Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary and How to Apply

CUSB Vcancy: केंद्रीय विवि में निकली प्रोफेसर की भर्ती, वेतन 57,700-2,18,200 तक; जानें कौन कर सकता है आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 05 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

CUSB Recruitment 2026: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित विभिन्न संकाय पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को शानदार वेतन मिलेगा। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

CUSB Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary and How to Apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CUSB Vcancy 2026: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUSB), गया ने सीयूएसबी संकाय भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों और विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 35 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Trending Videos


योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक सीयू-चयन (CU-CHAYAN) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया उम्मीदवार के अकादमिक रिकॉर्ड, शोध योगदान और साक्षात्कार में प्रदर्शन पर आधारित होगी, जिसमें सेमिनार या व्याख्यान शामिल हो सकता है। 

आवेदने के लिए जरूरी योग्यता

  • प्रोफेसर: संबंधित विषय में पीएचडी होना जरूरी है। कम से कम 10 शोध लेख प्रकाशित होने चाहिए। 10 साल का पढ़ाने या रिसर्च का अनुभव होना चाहिए। शोध स्कोर 120 होना चाहिए। या फिर पीएच.डी. के साथ 10 साल का उत्कृष्ट अनुभव रखने वाले पेशेवर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सह-प्राध्यापक (Associate Professor): संबंधित विषय में पीएचडी और मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 8 साल का शिक्षण या रिसर्च अनुभव जरूरी है। 7 शोध प्रकाशन और 75 का शोध स्कोर होना चाहिए।
  • सहायक प्रोफेसर: संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। बीएड में भी 55% अंक जरूरी हैं। साथ ही NET परीक्षा पास होना चाहिए या फिर पीएच.डी. डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹2,000 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

मिलेगा शानदार वेतन

  • प्रोफेसर: शैक्षणिक वेतन स्तर 14 के अंतर्गत वेतनमान 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
  • सह-प्राध्यापक (Associate Professor): शैक्षणिक वेतन स्तर 13ए के अंतर्गत वेतनमान 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • सहायक प्रोफेसर: शैक्षणिक वेतन स्तर 10 के अंतर्गत वेतनमान 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

देखें आधिकारिक नोटिस
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “CU-CHAYAN पोर्टल” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नए अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed