सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:25 PM, 05-Mar-2026

Bihar News: सरकारी कार्यालय में कहां से घुसे चोर? दो लैपटॉप समेत ये सब लेकर हुए फरार; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित पीओ कार्यालय में होली के दौरान अज्ञात चोरों ने ताला काटकर दो लैपटॉप और जरूरी संचिकाएं चोरी कर लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। और पढ़ें
03:05 PM, 05-Mar-2026

Kaimur News: कैमूर की अन्नू ने जीता कांस्य पदक, बिहार की बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान!

Kaimur News: कैमूर की अन्नू ने जीता कांस्य पदक, बिहार की बेटी ने खेल जगत में बढ़ाया मान! और पढ़ें
02:52 PM, 05-Mar-2026

Nitish Kumar : किसके कहने पर भाजपा के करीब आए थे नीतीश कुमार? नरेंद्र मोदी के नाम पर हुए थे दूर, फिर झुक गए

Bihar CM : नीतीश कुमार बिहार से केंद्र होकर एक बार बिहार लौटे थे। फिर केंद्र गए। फिर बिहार आए तो 20 साल सेवा दी। फिर केंद्र लौट रहे हैं। इसमें से ज्यादातर समय वह भाजपा के आसपास रहे। किसके कहने पर भाजपा के करीब आए और फिर बीच में कब-क्यों दूर हुए थे? और पढ़ें
02:46 PM, 05-Mar-2026

Bihar News: साली के साथ छेड़छाड़ करने पर अपराधियों ने चला दी गोली, बहनोई सहित दो को उतारा मौत के घाट

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र में होली के दौरान साली से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में अपराधियों ने बहनोई समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
01:41 PM, 05-Mar-2026

Bihar: 'बेवफाई, बदहाली, तुगलकी...' रोहिणी के नीतीश पर तीखे प्रहार, तेजस्वी बोले- हमारी सहानुभूति उनके साथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात पर बिहार की सियासत गरमा गई है। महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। इसके बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें
01:20 PM, 05-Mar-2026

बिहार का अगला सीएम कौन?: जदयू या भाजपा में से इस नाम पर लग सकती है मुहर, जानें दौड़ में कौन-कौन शामिल

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी इस्तीफा दें, नए सीएम को लेकर चर्चा उनके राज्यसभा जाने की पुष्टि के साथ शुरू हो गई है। भाजपा के दबाव में इस्तीफे की बात है तो उसका सीएम ज्यादा संभावित है। नाम निशांत का भी है। क्या होने वाला है? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 05-Mar-2026

Bihar Politics: सीएम नीतीश के ‘किंग’ से ‘किंगमेकर’ बनने की अटकलें तेज, विधायकों की भूमिका पर चर्चा

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की पुष्टि के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसे सत्ता हस्तांतरण और उनके ‘किंग’ से ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आने के रूप में देखा जा रहा है। एनडीए विधायकों को पटना बुलाया गया है, जिसे राज्यसभा नामांकन से जोड़ा जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे संभावित नेतृत्व परिवर्तन और नई राजनीतिक भूमिका की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। और पढ़ें
12:49 PM, 05-Mar-2026

Bihar News: पूर्णिया में 13 साल की छात्रा की दरिंदगी के बाद हत्या, बॉयफ्रेंड ने ही बुना था मौत का जाल

Bihar News: पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप उसके 16 वर्षीय सहपाठी करण विश्वास पर लगा है, जिसने कथित तौर पर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें
12:33 PM, 05-Mar-2026

Bihar News: स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Bihar News: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा गलत लेन में वाहन चले जाने के कारण होने की आशंका है। मृतक हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार घूमने आए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
12:23 PM, 05-Mar-2026

Nitish Kumar : 37 साल बाद उसी रास्ते पर नीतीश कुमार; वीपी-अटल सरकार में मंत्री रहे, मोदी सरकार में क्या होगा?

Bihar Politics News : नीतीश कुमार 20 साल करीब-करीब बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे। वह राज्यसभा जा रहे हैं। वैसे, 37 साल बाद 'दिल्ली' कूच कर रहे हैं वह। सवाल है कि अटल सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नीतीश कुमार का मोदी सरकार में क्या होगा?
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed