सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Praying for India victory in the T20 World Cup semi-finals

T20 world cup: सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना, आज इंग्लैंड के साथ होगा निर्णायक मैच

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शाम 7 बजे टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। यह निर्णायक मैच होगा,जो तय करेगा कि फाइनल में न्यूजीलैंड से कौन भिड़ेगा।

Praying for India victory in the T20 World Cup semi-finals
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

 टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए प्रार्थना हो रही है। मौजूदा प्रदर्शन, संतुलित टीम और संयोजन को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी माना जा रहा है। मैच को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और प्रशिक्षकों में खासा उत्साह है।

Trending Videos


क्रिकेट प्रशंसक अनिल वर्मा कहते हैं कि भारत की बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है। अगर शुरुआती ओवर अच्छे रहे तो इंग्लैंड पर दबाव बन जाएगा। क्रिकेट प्रशिक्षक अजय शर्मा बताते हैं कि स्पिन गेंदबाजी में भारत को साफ बढ़त है। सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में यह निर्णायक साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूदुज्जफर अमीनी कहते हैं कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित खेल दिखाया है। क्षेत्ररक्षण और डेथ ओवर गेंदबाजी हमारी ताकत है। क्रिकेटर मोहम्मद तासिम बताते हैं कि बड़े मैचों का अनुभव भारत के पास ज्यादा है। मुझे भरोसा है कि टीम फाइनल में जरूर पहुंचेगी। हर्ष ने कहा कि भारत की जीत तय है। पिछले दो मैचों में जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। वह उल्लेखनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed