{"_id":"69a95e998b3f688d800a4a65","slug":"pregnant-woman-hanged-herself-to-death-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गर्भवती ने फंदे पर लटक कर दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गर्भवती ने फंदे पर लटक कर दी जान, दहेज के लिए हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतका के पिता का आरोप है कि शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च करने के बावजूद भी ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था, सोने की एक चेन और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और उसे घर से निकाल दिया गया था। अब गला दबाकर मार दिया।
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
लोधा क्षेत्र के गांव नदरोई में होली के दिन एक गर्भवती महिला का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
लोधा क्षेत्र के गांव नगला दानसहाय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि अपनी बेटी दुर्गेश (24) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व नदरोई निवासी शीलू उर्फ शीलेंद्र के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च करने के बावजूद भी ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था, सोने की एक चेन और पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और उसे घर से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि 4 मार्च रात दुर्गेश की गला दबाकर हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका की एक छोटी बेटी है। मृतका करीब ढाई माह की गर्भवती भी थी। थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
